राजस्थान की शाही शान की विरासत को सहेजता महारानी महनसर ब्रांड MAHANSAR BRAND

WRITE BY- YOGENDRA SINGH TIHAWALI
राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और शाही विरासत को संजोए रखने वाले ब्रांड्स में महारानी महनसर MAHANSAR एक अनोखा नाम है। महनसर MAHANSAR ब्रांड मुख्य रूप से हेरिटेज पेय का उत्पादन करता है, जो राजस्थान के राजघरानों की सदियों पुरानी रेसिपी पर आधारित है। यह शेखावाटी हेरिटेज हर्बल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित है और सरदारशहर, चुरू जिले में स्थित डिस्टिलरी से उत्पादित होता है, जो महनसर कस्बे से मात्र 60 किलोमीटर दूर है। ब्रांड का नाम 'महारानी महनसर' राजस्थान के महनसर MAHANSAR शाही परिवार की रानियों की याद में रखा गया है, जो इसकी शाही गरिमा को दर्शाता है। यह न केवल एक पेय पदार्थ है, बल्कि राजस्थान के उस रॉयल ट्रेडिशन का प्रतीक है, जो कभी राजाओं के दरबारों में परोसे जाते थे।

 महारानी महनसर की जड़ें 18वीं शताब्दी में महनसर ठिकाने में हैं, जो 1768 में शेखावत ठाकुरों द्वारा स्थापित किया गया था। यह जयपुर के झुंझुनूं जिले में स्थित एक ऐतिहासिक कस्बा है, जहां शेखावत वंश के राजपूतों ने सदियों तक शासन किया। राजस्थान के राजघराने अपने शाही पेय के लिए प्रसिद्ध थे, जो मिट्टी के घड़ों में पारंपरिक तरीके से बनाए जाते थे। ये पेय आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों, मसालों और अनाज पर आधारित होती थे, जो स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते थे। ब्रिटिश काल और स्वतंत्रता के बाद इन परंपराओं का लोप हो गया था, लेकिन 2005 में महनसर परिवार के वंशजों ने इन्हें पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया।

Comments

Popular Posts